Friday, June 27, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Sitapur News - chhattisgarh news 133 lakh...

Chhattisgarh News In Hindi : Sitapur News – chhattisgarh news 133 lakh voters to cast votes in 69 sensing and 8 highly sensitive polling stations | 69 संवेदन और 8 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में 1.33 लाख मतदाता डालेंगेे वोट


त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सरगुजा के लुण्ड्रा और बतौली जनपद पंचायत में सोमवार 3 फरवरी को मतदान होगा। मतदान मतदान सामग्री का वितरण 2 फरवरी को संबधित जनपद पंचायत में स्थित सामग्री वितरण केन्द्र में होगा। मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर उसी दिन मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे। मतदान सवेरे 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्रों में ही मतगणना होगी। जनपद पंचायत लुण्ड्रा एवं बतौली में कुल एक लाख 33 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जनपद पंचायत लुण्ड्रा में 41493 पुरुष, 41404 महिला मतदाता के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 82897 है। जनपद पंचायत बतौली में 24839 पुरूष, 25433 महिला मतदाता के साथ कुल मतदाताओं की संख्या 50272 हैं। जनपद पंचायत लुण्ड्रा में कुल 170 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 104 सामान्य, 58 संवेदनशील तथा 08 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हांकित किया गया है।

दूसरे चरण में 83.93 प्रतिशत मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के दूसरे चरण में सरगुजा के मैनपाट तथा सीतापुर जनपद में 31 जनवरी को सम्पन्न हुए मतदान में दोनों जनपदों का औसत मतदान प्रतिशत 83.93 प्रतिशत रहा। मैनपाट जनपद पंचायत में मतदान 81.09 तथा सीतापुर में 86.25 प्रतिशत रहा। मैनपाट जनपद पंचायत में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 81.71 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 80.48 है। इसी प्रकार सीतापुर जनपद पंचायत में पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 87.09 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 85.45 है। इस प्रकार दोनों जनपद पंचायतों में सम्पन्न हुए मतदान का औसत प्रतिशत 83.93 रहा।

981 पदों के लिए 2039 उम्मीदवार मैदान में

तीसरे चरण में लुण्ड्रा और बतौली जनपद पंचायत में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के कुल 981 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए 2039 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लुण्ड्रा जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 02 पद हैं। इसके लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जनपद पंचायत सदस्य के 18 पदों के लिए 81 उम्मीदवार हैं। वहीं सरपंच के 77 पदों में 01 पद निर्विरोध होने के कारण 76 पदों के लिए 332 तथा पंच के 1044 पदों में 524 पद निर्विरोध तथा 5 पदों पर नाम निर्देशन पत्र खारिज होने के कारण 515 पदों के लिए 894 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बतौली जनपद पंचायत में जिला पंचायत सदस्य के 01 पद के लिए 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जनपद पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए 63 उम्मीदवार, सरपंच के 42 पद के लिए 203 तथा पंच के 606 पदों में से 286 पद निर्विरोध होने के कारण 320 पदों के लिए 453 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जनपद उपाध्यक्ष चुनाव हारे, भाजपा का होगा कब्जा

चुनाव परिणाम आने के बाद जनपद उपाध्यक्ष संजीत गुप्ता भी जनपद सदस्य का चुनाव हार गए हैं। उन्हें तात्कालीन जनपद सदस्य भानु प्रकाश दीक्षित ने हराया। भानु भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री रहे हैं और इस बार अपना क्षेत्र छोड़कर संजीत गुप्ता के क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे। संजीत लगातार दो बार से जनपद सदस्य बनते आ रहे थे। भाजपा नेताओं का दावा है कि विकासखंड में 18 नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों में से 17 भाजपा समर्थक हैं। मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के ही बनाए जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने सभी जनपद सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ीं और मिली जीत, विप्र की प|ी हारीं

भास्कर न्यूज |बलरामपुर

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में यहां जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में विधायक बृहस्पति सिंह और राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम दोनों का प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार काम नहीं आया।

इन दोनों नेताओं ने जिन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे, वे दोनों ही हार गए। इसके बाद से अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर बृहस्पति सिंह और नेताम का तिलस्म काम कैसे नहीं आया। बलरामपुर विकास खंड में दो जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र तथा 18 जनपद सदस्य व 75 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव के बाद परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस बार पूर्व जिला पंचायत सदस्य आैर भाजपा नेता धीरज सिंह देव की मां राधा सिंहदेव क्षेत्र क्रमांक 4 खोभी कपिल देवपुर से चुनाव लड़ रही थीं। उन्हें 19300 वोट मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी विधायक प्रतिनिधि की प|ी कृष्णा गुप्ता को महज 65 सौ वोट मिल सके। जबकि विधायक प्रतिनिधि की प|ी के प्रत्याशी होने के नाते खुद विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रचार किया था और लोगों से वोट मांगे थे। इसी तरह जनपद अध्यक्ष पार्वती आयाम बड़की महरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ी और उनका प्रचार राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने किया। उन्होंने उनके पक्ष में कई सभाएं की और जमकर प्रचार किया लेकिन इसके बाद भी वह मतगणना के बाद परिणाम में चाैथे स्थान पर चली गईं। उन्हें तीन हजार वोट मिले। वहीं इस सीट पर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहीं पूर्णिमा पैकरा 6500 मत पाकर विजयी रहीं। यहां दूसरे स्थान पर उर्मिला पोर्ते को पांच हजार वोट मिले।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100