- शहर के स्मृति नगर थाने का लोगों ने किया घेराव
- तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dainik Bhaskar
Feb 23, 2020, 07:55 PM IST
भिलाई. शहर के स्मृति नगर थाना इलाके में शनिवार की देर रात कुछ युवकों ने एक महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि वह एसएसपी अजय यादव की बहन है। महिला का नाम प्रिती यादव और उसके पति का नाम नवनीत यादव है। यह दंपति ग्रीन वैली कॉलोनी में रहती है।
जानकारी के मुताबिक इसी कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक, विवेक और मनीष नाम के युवकों ने मारपीट की। यह युवक कॉलोनी में देर रात आया-जाया करते थे। इनके साथ आए दिन लड़कियां भी आया करती थी। कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर इस दंपति ने भी युवकों का विरोध किया जिसके चलते मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Source link

