Monday, June 30, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Sukma News - chhattisgarh news 16 sarpanch...

Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news 16 sarpanch elects will be cast in the orchha block | ओरछा ब्लॉक में 16 सरपंच चुनने डाले जाएंगे वोट


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र ओरछा में तीसरे चरण के मतदान के लिए रविवार को मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए सड़क रास्ते से रवाना किया गया। जनपद पंचायत क्षेत्र ओरछा में सोमवार की सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के लिए काउंटर बनाए गए थे। मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वहां से वापस लाने के लिए पर्याप्त गाड़ी की व्यवस्था की गई है।

क्षेत्र के सभी 37 मतदान केंद्रों को सुरक्षा की दृष्टि से 6 स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। शिफ्ट किए गए स्थान विकासखंड मुख्यालय ओरछा, आकाबेड़ा, कुरूषनार, बासिंग, सोनपुर और कोहकामेटा है। तीसरे चरण में ओरछा ब्लॉक में मतदाता 16 सरपंचों, 17 वार्ड पंच, 9 जनपद सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य चुनेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में कोंटा जनपद पंचायत क्षेत्र में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए 67 मतदान दलों को रवाना किया गया। इनमें 16 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। कोंटा जनपद पंचायत क्षेत्र में 124 दल बनाए गए हैं। 57 दलों को कोंटा तहसील कार्यालय से मतदान सामग्री के साथ शनिवार को रवाना किया गया था। बाकी बचे हुए दलों को रविवार को सड़क मार्ग से रवाना किया गया।

124 मतदान केंद्रों में 55,629 मतदाता देंगे वोट

3 फरवरी को कोंटा जनपद पंचायत क्षेत्र के 124 मतदान केंद्रों में 55 हजार 629 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 26 हजार 618 पुरुष और 29 हजार 10 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। जिला पंचायत सदस्य के 4 पदों के लिए 12 उम्मीदवार, जनपद पंचायत सदस्य के 18 पदों के लिए 47 उम्मीदवार, सरपंच के 46 पदों के लिए 137 उम्मीदवार और पंच के 221 पदों के लिए 484 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोंटा जनपद पंचायत क्षेत्र के एक जनपद पंचायत सदस्य, 15 सरपंच और 629 पंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

सुकमा. तीसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार को बूथों के लिए रवाना हुए मतदान दल।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100