Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news 7 in the block level marathon in sukma | सुकमा में ब्लाॅक स्तरीय मैराथन 7 को


सुकमा| सुकमा में ब्लाक स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। मैराथन दौड़ में 10 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी पुरुष और महिला वर्ग में चिकित्सा प्रमाणपत्र के साथ शामिल हो सकते हैं। पुरुष प्रतिभागियों के लिए 10 किमी व महिला प्रतिभागियों के लिए 5 किमी निर्धारित है। मैराथन में प्रथम पुरस्कार 1000 रुपए, द्वितीय 500, तृतीय 300, चतुर्थ 200 और पंचम से दशम तक के विजेताओं को 100 रुपए दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर में भाग लेने के लिए प्रतिभागी खंड शिक्षा अधिकारी छिन्दगढ़, सुकमा और कोंटा से सम्पर्क कर सकते हैं। ब्लाॅक स्तर में पंद्रहवें स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय मैराथन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय मैराथन दौड़ के लिए पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5000 रुपए दिया जाएगा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here