बजट में शिक्षित युवा बेरोजगारों को नौकरी न भत्ता: कुंजाम
ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम ने जारी प्रेस बयान में कहा कि बजट में न दस हजार शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने की बात हुई है और न ही उनके लिए 2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का कोई प्रावधान किया गया है। शिक्षा विभाग के ही हजारों की संख्या में रिक्त पड़े शिक्षकों, तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के पदों को भरे जाने पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हर बुजुर्ग को 1000 और 70 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्गों को 1500 देने, नक्सल मामले में जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की बात थी जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बजट में शामिल नहीं किया।
सुकमा। सीएम भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को पेश किया गया बजट प्रदेश के किसानों, युवाओं, शिक्षकों और बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लोगों को राहत देने के साथ ही उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत करने वाला है। पेश बजट में सरकार ने घोषणा पत्रानुसार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का
काम किया है।
आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों की उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए मदद की घोषणा हुई है। प्रदेश के किसानों को केंद्र द्वारा तय धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 1815 और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2500 रुपए के अंतर की राशि 685 रुपए प्रति क्विंटल के लिए राजीव किसान न्याय योजना से 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। तोंगपाल में अवासीय महाविद्यालय व जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय खोले जाने को मंजूरी मिली है। उक्त बातें बुधवार को स्थानीय प्रेस क्लब भवन में प्रेसवार्ता के दौरान जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।


