Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news abvp pays tribute to the martyrs of pulwama attack | अभाविप ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतेश सोनी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि आज ही के दिन पिछले वर्ष 14 फरवरी को आतंकवादियों ने भारत के जवानों के ऊपर का कायराना तरीके से हमला किया था। जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके तहत अग्रसेन चौक पर शहीद जवानों की याद में दीप प्रज्वलित कर कैंडल मार्च निकाला गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान परिषद के मयंक तिवारी, सोनू, अनुज, शैलेष, अरुण, प्रदीप, अविनाश, रामेश्वर, दिनेश, अशोक, रामकृपाल आदि उपस्थित थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here