मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत एक महीने के भीतर किए गए जांच व इलाज में मलेरिया के 692 मरीजों व 145 एनिमिया पीडितों का पता चला। जिले में प्रत्येक हाट बाजारों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं उनकी टीम के द्वारा बाजारों में आए हुए बीमार व्यक्तियों का इलाज एवं जांच किया जा रहा है। योजना के माध्यम से उन्हें तत्काल बाजार में ही दवाई एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सूरजपुर में 110 कुल हाट बाजार में माह जनवरी में 381 हाट बाजारों में हाट बाजार क्लिनिक योजना लगाई गई, जिसमें मलेरिया के 692 मरीजों की जांच, एनिमिया 145, रक्तचाप 685, मधुमेह 185 तथा डायरिया के 50 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचारित किया गया। माह जनवरी में अन्य मरीज 10131 तथा कुल मरीज 11888 का शिविर में इलाज किया गया।
Source link


