Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news farewell to retired additional collector honored | सेवानिवृत्त हुए अपर कलेक्टर को दी विदाई, किया सम्मान

कलेक्टर दीपक सोनी, वनमण्डलाधिकारी जेआर भगत, सीईओ अश्वनी देवांगन एवं वर्तमान अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी की उपस्थिति में सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर केपी साय को समस्त कार्यालयीन स्टाॅफ के द्वारा विदाई देकर सम्मानित किया गया।

अपर कलेक्टर को कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ भगत, सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी, एसडीएम शिव बनर्जी एवं समस्त अधिकारी व वाहन चालक संघ, भृत्य संघ, महिला कर्मचारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त अधिकारियों ने सरल स्वभाव के धनी अपर कलेक्टर साय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि शासकीय कार्यों में 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर साय अपनी दूसरी पारी की ओर प्रवेश करने जा रहे हैं। एक शासकीय सेवक कार्यालयीन कार्यों से लेकर पारिवारिक कई समस्याओं को सुलझाते हुए जीवन में आगे बढ़ना होता है। सीईआे अश्वनी देवांगन ने बताया कि शासकीय सेवा में अपने जीवन के लगभग 36 वर्ष से भी अधिक वर्ष निर्बाध रूप से बीतना बहुत बड़ी बात है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here