Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news police has given instructions to improve the system of audit cctv to protect banks | पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा का किया आडिट सीसीटीवी की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश


सुरजपुर पुलिस ने बैंकों के ब्रांचों की सुरक्षा का आडिट करना शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस टीम ने ब्रांचों में लगे सायरन और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी की जांच की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देश के बाद जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ ही बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों ने जिन बैंकों में गार्ड नहीं पाए उनके प्रबंधकों को सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और बैंक के निकास व प्रवेश द्वार की जानकारी ली। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा बैंक के साथ ही एटीएम की भी सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सेन्ट्रल बैंक, देना बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक सहित 50 से अधिक बैंकों की जांच की। पुलिस के जांच अभियान में बैंक में भीड़ लगाए लोग अचानक पुलिस टीम को देखकर लाइन में लग गए। बिना काम के बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। संदिग्ध रूप से बैंक में मौजूद लोगों की पुलिस ने तलाशी भी ली।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here