Chhattisgarh News In Hindi : Tanakhar News – chhattisgarh news panchayat representatives should try together for the development of the village karnataka | गांव के विकास के लिए मिल कर प्रयास करें पंचायत प्रतिनिधि: केरकेट्‌टा


कोरबी-चोटिया| पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंचों ने ग्राम पंचायत भवनों में शपथ ली। इस दाैरान पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा कोरबी में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधि मिलजुल कर प्रयास करें। इस दाैरान सरपंच शेषमणी मरावी, प्रेम सिंह मरावी, सुखमनिया यादव, राजेश जायसवाल, इंदू जायसवाल, किरण जायसवाल, रोशनी बाई, जयअंबर सिंह, दयावीर, गौसिया देवी, कोरबिया कोर्राम, मानमति, जानकी बाई व अंत राम ने शपथ ली। पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर अगस्टीन मसीह, भावेश बनाफर, मोनू जायसवाल मौजूद थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here