Chhattisgarh News In Hindi : Tarribharada News – chhattisgarh news district panchayat member sarpanch and panches held a winning rally | जिला पंचायत सदस्य, सरपंच व पंचों की निकाली विजयी रैली


ठेकवाडीह में शुक्रवार को जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच व पंचों की विजयी रैली निकाली गई। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां नारी शक्ति काे पंचायत चलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस की सरकार हैं इसलिए जिला, जनपद, सरपंच को एक कडी में आप के गांव काे जोड़ दिए हैं। आपके गांव की विकास को कोई नहीं रोक पाएगा।

जनपद सदस्य एस कुमार कलिहारी ने कहा कि ने चुनाव में जीत के लिए अाभार माना। जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने कहा कि अब तो कांग्रेस की सरकार है। इसलिए आपके गांव का विकास को पूरा करेंगे। गांव के पंच गरीब परिवार के यहां चुल्हा जला की नहीं सभी को ध्यान में रखेंगे। सरपंच के साथ मिलकर समस्या
का समाधान करें। सत्येंद्र साहू, सरपंच भारती मरकाम, खोमन सिन्हा, योगेश्वर सोनबेर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष दुलार गंजीर, दुष्यंत साहू, प्रवीण साहू, गोपाली ठाकुर, तामेश्वरी साहू, ठाकुर राम, नोहर साहू, गैंदलाल ठाकुर, रिखीराम साहू, रामबगस साहू, उषमनी साहू, सोमीन गंजीर उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम कन्हारपुरी, कोलिहामार, बोहारडीह, मुजगहन, खर्रा, पेरपार, उसरवारा, दानीटोला, दरगहन, डोकला, मैदानी भेजा, कनेरी में भी कार्यक्रम हुआ।

तार्रीभरदा. आभार रैली में शामिल जनपद सदस्य, सरपंच व पंच।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here