Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news anger among employees after gangman39s death how the train passed during work | गैंगमैन की मौत के बाद कर्मचारियों में गुस्सा- काम के दौरान कैसे गुजरी ट्रेन


तिल्दा नेवरा के पास सोमवार देर रात बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। जिस समय यह रेल हादसा हुआ है, दोनों गैंगमैन कर्मचारी पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। घटना को लेकर रेलवे प्रशासन घेरे में आ गया है कि जब गैंगमैन ड्यूटी पर थे तब ट्रेन गुजरने की अनुमति किसने दी, जबकि काम के दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन गुजरने से रोक दी जाती है।

जानकारी के मुताबिक बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 करीब 12 बजे के बाद रायपुर से रवाना हो जाती है लेकिन बीती रात ट्रेन लेट थी। इस वजह से करीब 3 बजे सिनोधा-खपरीकला के बीच दोनों गैंगमैन ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों गैंगमैन बिलासपुर निवासी पंकज कुमार रावटे (39) और बिहार निवासी विनीत कुमार (33) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी सोमवार की रात 11 से सुबह 7 बजे तक की थी।

इस हादसे के लिए रेल प्रबंधन जिम्मेदार: जीतेंद्र

घटना के बाद कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। कर्मचारियों ने रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ट्रेडमैन एसोसिएशन रायपुर मंडल के उपाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार साहू ने कहा कि एसोसिएशन रायपुर मंडल इस घटना की कड़ी निंदा करता है, साथ ही घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दफा से इस रेलवे ट्रैक पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की जाती रही है, लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here