Thursday, June 26, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Tilda News - chhattisgarh news in tilda...

Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news in tilda navara the majority of congress is still blowing up | तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस का बहुमत फिर भी फूंककर कदम रख रहे

तिल्दा-नेवरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों में अध्यक्ष के लिए पूर्ण बहुमत के बाद कांग्रेस संगठन की कसरत जारी है। 25 जनपद सदस्य वाली तिल्दा नेवरा जनपद पंचायत में कांग्रेस के बहुमत से ज्यादा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

अध्यक्ष पद पर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला की ताजपोशी होनी है। कांग्रेस की कई पिछड़ा महिला सदस्य चुनाव में निर्वाचित होकर जनपद पहुंची हैं। इसके बाद भी कांग्रेस संगठन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को हल्के में नही ले रहा है। कांग्रेस के निर्वाचित बहुमत से ज्यादा जनपद सदस्य चुनाव के बाद से भूमिगत हो गए हैं। एक दो सदस्य हालांकि उपलब्ध हैं लेकिन वो भी संगठन की निगरानी में हैं। बताया गया कि जनपद पंचायत में सारी व्यवस्था और तैयारी कांग्रेस के फेवर में होने के बाद भी कांग्रेस संगठन यहां फूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। किसी भी तरह की जोड़तोड़ की राजनीति में फंसने के पूर्व ही सदस्यों को भूमिगत कर दिया गया है ताकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पूर्व अध्यक्ष वेदराम मनहरे व देवरत नायक होंगे किंगमेकर : जनपद पंचायत तिल्दा में पुनः अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पद पे कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का श्रेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष वेदराम मनहरे और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष देवरत नायक को जाना माना जा रहा है,सूत्रों की माने तो कांग्रेस निर्विरोध ही अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बना लेगी।

13 को होना है अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए जनपद पंचायत में 13 फरवरी को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। फिलहाल जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा था और इस बार भी हुए पंचायत चुुनाव में कांग्रेस को जनपद पंचायत सदस्य में बड़ी सफलता मिली। इसके बाद से संगठन स्तर पर अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पद हथियाने की तैयारी शुरू कर दी गई। अध्यक्ष पद के लिए क्षेत्र 14 से जीतकर आई सुमन देवरत नायक को अभी से अध्यक्ष माना जा रहा है उनके सामने किसी प्रतिद्वंदी का नाम सामने भाजपा की ओर से नहीं आया है उसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर भी टिकेश्वर वेदराम मनहरे का जितना तय माना जा रहा है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100