Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news rajiv nayan narrated the story of kartikeya ganesh birth and ganesha39s first worship | राजीव नयन ने कार्तिकेय-गणेश जन्म अौर गणेशजी के प्रथम पूज्य होने की कथा सुनाई


तिल्दा-नेवरा| ग्राम सरोरा में चल रही शिवपुराण की कथा के छठवें दिन राजीव नयन शरण महाराज ने भगवान कार्तिकेय अौर गणेश के जन्म अौर गणेशजी के प्रथम पूज्य होने की कथा का वर्णन किया। साथ ही सोमवार को ही शिवजी की पूजा क्यों की जाती है, इसे भी विस्तृत से बताया। महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में हर दिवस का संबंध किसी न किसी देवता से है। रविवार को भगवान भास्कर की उपासना, महाकाल रूप भैरव एव भगवान शंकर सोमवार को सबसे ज्यादा पूजे जाते हैं। हर सनातन धर्मी का आग्रह होता है कि और किसी दिन शिव मंदिर जाए या न जाए, लेकिन सोमवार को दर्शन अवश्य करें आखिर ऐसा क्यों? शिव के लिए सोमवार का आग्रह ही क्यों? शिव-महापुराण के अनुसार प्राणियों की आयु का निर्धारण करने के लिए भगवान शंकर ने काल की कल्पना की। उसी से ही ब्रह्मा से लेकर अत्यन्त छोटे जीवों तक की आयु का अनुमान लगाया जाता है। उस काल को ही व्यवस्थित करने के लिए महाकाल ने सप्तवारों की कल्पना की। उक्त जानकारी नितिन जायसवाल ने दी है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here