Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news raju wins from one seat in tilda block39s zilla panchayat bjp backed tankaram | तिल्दा ब्लॉक की जिला पंचायत की एक सीट पर भाजपा समर्थित टंकराम तो क्षेत्र सात से राजू जीते


तिल्दा ब्लॉक के जिला पंचायत की दो सीटों में से एक क्षेत्र क्रमांक 6 पर भाजपा समर्थित टंकराम वर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीती दर्ज की है। जिला पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों से प्राप्त रुझानों के अनुसार टंकराम वर्मा लगभग 12 हजार मतों से सभी प्रत्याशियों से आगे हैं।

वहीं ब्लॉक के जिला पंचायत की दूसरी सीट क्षेत्र क्रमांक 7 से राजू शर्मा रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से पद्मिनी सेवक वर्मा ने निर्विरोध जीत हासिल की। उनके भाई शिवशंकर वर्मा ने क्षेत्र क्रमांक 23 से जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्र क्रमांक 6 से जनपद सदस्य के लिए संतोषी मनहरण वर्मा विजयी हुईं हैं।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से जनपद सदस्य के लिए स्वाति वर्मा ने 94 मतों से जीत दर्ज की है। इसके पहले के चुनाव में वे ग्राम पंचायत छतौद की सरपंच थीं। इस बार उन्होंने जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ा और विजयी हुईं। स्वाति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा की बेटी हैं। उन्होंने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है। इसी तरह से ग्राम तुलसी में गुलाब यदु सरपंच बने। ग्राम सिनोधा में लक्ष्मन गिरी सभी को चौंकाते हुए चुनाव जीते। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि मिनेश नायक को पराजित किया है।

ब्लॉक में सोमवार के हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। पंच-सरपंच के साथ ही जनपद सदस्य के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। ग्राम पंचायत भूमिया में विद्या केयूर भूषण शर्मा, ममता से ओमनी तखत साहू, तुलसी में गुलाब सिंह यदु, बिलारी में सोना सरवन यदु, देवरी में शशिकला धृतलहरे सरपंच का चुनाव जीत गई हैं। वे भारी मतों से विजयी हुईं। इधर ग्राम पंचायत कोटा में राजकुमारी पासे सरपंच चुनाव जीत गई हैं। सिनोधा में लक्ष्मणी गिरी सरपंच चुने गए हैं। उन्होंने अपने गांव के धुरंधर प्रत्याशी को हराया। इसी तरह ग्राम पंचायत सोनतरा में डागेश्वरी वर्मा सरपंच चुनी गई हैं। केवतरा में रजनी वर्मा ने जीत हासिल की है। उधर ग्राम पंचायत छछानपैरी में चुनेश यदु सरपंच का चुनाव हार गए हैं। अपने प्रतिद्वंदी निषाद से जैसे ही जीत की खबर मिली। विजयी प्रत्याशियों ने गांव में पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

मल्दी से भोला बने सरपंच, विजय जुलूस निकाला

अर्जुनी| पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत अर्जुनी से प्रमोद जैन, खैरताल से विष्णुप्रसाद साहू, भद्रापाली से राजकुमार ध्रुव, मल्दी से भोला वर्मा, देवरानी से केवल ध्रुव, मोपर से बीना योगेश साहू, जेठानी से नकुल ध्रुव, टोनाटार से सत्या ध्रुव, मिरगी से पीलाराम सेन,नवागांव से होरीलाल वर्मा, टोपा से आशाराम ध्रुव, गोढी टी से उत्तरा घोसले आदि ने सरपंच पद पर भारी मतों से विजयी हुए हैं। जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 18 से वर्षा वर्मा, रवान से ईशान वैष्णव, टोनाटार से चंद्रप्रकाश साहू ने जीत दर्ज की है। मल्दी के सरपंच पद के विजयी प्रत्याशी भोला वर्मा ने जीत के बाद पंचों के साथ विजय जुलूस निकालकर गली भ्रमण किया।

मुड़पार से पंच बने वर्मा

खरोरा| ग्राम पंचायत मुड़पार के वार्ड क्रमांक 02 से वीआईपी ग्रुप मुड़पार के अधिकृत प्रत्याशी अरविंद वर्मा ने पंच पद पर 37 मतों से जीत हासिल की। अरविंद वर्मा को कुल 50 वोट तथा उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी संतराम यादव को मात्र वोट, राजेश वर्मा को 12 वोट ही मिले। चुनाव में जीत मिलने पर अरविंद वर्मा ने कहा कि वह ग्रुप के नि:शुल्क कोचिंग, निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, सिद्धांतों व
लक्ष्यों के लिए हमेशा अडिग
रहकर विकास की दिशा पर कार्यरत रहेगा। अरविंद की जीत पर वीआईपी ग्रुप के अधिकृत
पंच यामिनी टिकेश्वर यादव, संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुर्मी, भगवती सपहा, सोनू देवांगन, वेद वर्मा, टिकेश्वर यादव, जितेन्द्र वर्मा, रोशन वर्मा, दिनेश धीवर, वेद धीवर, शैलेन्द्र यदु आदि ने खुशी जताई है।

जिला पंचायत सदस्य का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

मोनिका पटेल जनपद सदस्य निर्वाचित

अर्जुनी. मल्दी से सरपंच बने भोला वर्मा विजयी जुलूस निकालते हुए।

अरविंद वर्मा निर्वाचित पंच

तिल्दा-नेवरा. ब्लॉक के गांवों के विजयी सरपंच जश्न मनाते हुए।

सिमगा. नवनिर्वाचित जिपं सदस्य धृतलहरे का कार्यकर्ताआें ने किया स्वागत।

सिमगा| नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 के रमेश धृतलहरे का सिमगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। धृतलहरे ने 4 हजार मतों से जीत दर्ज की है। इस दौरान केके नायक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, भागबत सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत सिमगा, सुनीता यादव पूर्व पार्षद, गजानन सेन पूर्व अध्यक्ष किसान राईस मिल सिमगा, दीनबंधु शर्मा, अब्दुल खान पार्षद, सोनू भोंसले, दशरथ चन्द्राकर पार्षद, यश शर्मा, विक्की मानिकपुरी आदि मौजूद थे।

डोंगरीडीह. जीत के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते प्रत्याशी।

डोंगरीडीह| त्रिस्तरीय पंचायत में सरपंच पद पर ग्राम पंचायत डोंगरीडीह में महेश्वरी पंकज घृतलहरे, डोंगरा में धनकुमार औधेलिया, तिल्दा में सुरेश पैकरा, लाटा में पूर्णिमा भुनेश्वर साहू, सुनसुनिया में उमाशंकर कैवर्त, चंगोरी में बिसरौतिन कैव्र्त्य, करदा में महेश साहू, अमलडीह में विष्णु प्रसाद कैवर्त, सरखोर में जगरी बाई कुर्रे, परसापली में भुनेश्वर बंजारे, हरदी में रामनाथ यादव निर्वाचित हुए। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से मोनिका पटेल निर्वाचित हुईं। जीत के बाद प्रत्याशियों का समर्थकों ने स्वागत किया।

गांव की सरकार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here