मुड़ागांव (कोरासी)| गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मड़ेली में नवनिर्वाचित सरपंच-उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण हुआ। छुरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ेली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंचायत के चहुंमुखी विकास कराने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत की सचिव अंबिका सोनी ने नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर सहित सभी 15 वार्ड के पंच एवं पंचायत के गणमान्य नागरिक ईश्वर निर्मलकर, केशव दास, तेजराम निर्मलकर, गणेश साहू, गजेन्द्र ठाकुर ,निर्मल मरकाम, गोवर्धन ठाकुर, माधव निर्मलकर, मदन साहू, भूषण ठाकुर,भंगीराम नेताम, दीनबंधु ठाकुर, यादराम निषाद, तिलेश्वर ध्रुव, जनक राम नंदे, दौलत ठाकुर, गोविंदा ध्रुव,चैन साहू,सुद्धु साहू, मांझी ठाकुर, की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों का पालन तथा पंचायत के विकास कार्यों में निष्ठा के साथ कार्य करने शपथ दिलाई। पूर्व सरपंच कुमारी ध्रुव ने अपने पदभार मुक्त कर अपनी कार्यकाल में किए गए पूर्ण, अपूर्ण कार्यों की जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी ठाकुर को पदभार सौंपा। लक्ष्मी ठाकुर ने पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।
Source link


