Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news wreathed the statue of the chowk and remembered the works of pandit shyamacharan shukla | चौक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पंडित श्यामाचरण शुक्ल के कार्यों को याद किया


राजिम| अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ला की चौदहवीं पुण्यतिथि श्यामाचरण शुक्ल चौक राजिम स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर कहा कि श्याम भैया भागीरथी के अवतार थे। वे किसानों और गरीबों के विशेष हितैषी थे। राम कुमार गोस्वामी ने कहा कि पंडित जी ने सिकासेर, गंगरेल डैम के भागीरथी अवतार माने जाते हैं और किसानों के प्रति विशेष सहानुभूति रखते थे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने उन्हें अद्वितीय नेता बताया। जिला कांग्रेस महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सुनील तिवारी ने कहा कि श्याम भैया ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, नहर, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, राजिम विधानसभा एवं पूरे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में विकास कराया। रामकुमार साहू, प्रीति पांडे ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान 2 मिनट का मौन धारण कर पंडित जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ताराचंद मेघवानी, अशोक श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, राम नारायण साहू, मोतीलाल सोनकर, विनोद सोनकर, प्रकाश साहू, खोर बाहरा, राम साहू, एवं महिला, नगर, ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद थे। गिरीश राजानी ने श्रद्धांजलि सभा का संचालन एवं आभार अरविंद यादव ने किया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here