Chhattisgarh News In Hindi : Tricolor Yatra was held in Korba district of Chhattisgarh In support of CAA and NRC | सीएए के समर्थन में निकाली यात्रा, 500 मीटर लंबा तिरंगा लेकर लोग उतरे सड़कों पर

  • शहर में भारत रक्षा मंच ने किया आयोजन, बड़ी तादाद में पहुंचे लोग
  • बाइक रैली भी निकाली गई, सभा लेकर लोगों को किया जागरुक 

Dainik Bhaskar

Feb 23, 2020, 07:19 PM IST

कोरबा. शहर में रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन 
रविवार को दोपहर 2 बजे भारत रक्षा मंच ने किया। नगारिकता कानून, सीएए के समर्थन में इसका आयोजन किया गया। कोसावाडी इलाके के हनुमान मंदिर से घंटाघर तक यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की तादाद में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। 
 

करीब 500 मीटर लंबा तिरंगा हाथों में थाम कर लोग भारत माता के जयकार लगाते हुए मुख्य सड़कों से गुजरते दिखे। भीड़ में मौजूद हर व्यक्ति ने हाथ में तिरंगा झंडा भी ले रखा था। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग बाईक रैली के रूप में आयोजन के लिए पहुंचे। यह यात्रा दशहरा मैदान पहुंची इसके बाद आयोजकों ने आम सभा को सम्बोधित किया। इस सभा में सीएए को नागरिकता छीनने की बजाए देने का कानून बताया गया। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here