Chhattisgarh News: National seminar scheduled to be held from 6 to college Postponed | काॅलेज में 6 से होने वाली राष्ट्रीय सेमिनार स्थगित


डोंगरगढ़| शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर कॉलेज डोंगरगढ़ में 6 विषयों में होने वाला राष्ट्रीय सेमिनार स्थगित कर दिया गया है।

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ई व्ही रेवती ने बताया कि कॉलेज के नवनिर्मित भवन में कॉलेज को अतिशीघ्र स्थानांतरण का आदेश कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर से प्राप्त होने के कारण कॉलेज में 6 फरवरी को हिन्दी, 7 फरवरी को प्राणीशास्त्र, 8 फरवरी को भूगोल, 13 फरवरी को वाणिज्य, 14 फरवरी को अर्थशास्त्र एवं 15 फरवरी को इतिहास विषयों में आयोजित होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शोध संगोष्ठी आयोजन की आगामी तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here