मुढ़ीपार|खैरागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला ग्राम सनडोंगरी में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दाउ तोप सिंह, अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि समार सिंह सतौड़े, पंच पूनाराम कंवर, कौशल राम, सीमा जलेश्वर वर्मा, छबिल वर्मा रहे। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ, वन है तो जीवन है, जल है तो कल है के लिए जागरूक किया। विजेता प्रतिभागियों व मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। अतिथियों ने कहा कि जिस तरह एक सुंदर व मजबूत मकान का आधार नींव रहता है उसी तरह से एक सफल व शिक्षित व्यक्ति का पहला पड़ाव प्राथमिक शिक्षा होती है। शिक्षक एक कुम्हार है और बच्चे कच्चे मिट्टी। कुम्हार कच्ची मिट्टी को जो आकार देगा मिट्टी पकने के बाद वैसी ही बनेगी। इस अवसर पर जय मां शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन वर्मा, सचिव जीतू यादव आदि उपस्थित रहे।
Source link