Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news time is important in life it is important to understand it angeshwari | जीवन में समय ही है मूल्यवान इसे समझना जरूरी: अंगेश्वरी

बाबा दरबार पावन धाम श्रीराधा कृष्ण मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी धनोरा के महावीर उद्यान में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 फरवरी से किया जा रहा है।

कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका अंगेश्वरी पांडे ने कहा की समय जीवन मे सर्वाधिक मूल्यवान तत्व है। क्योंकि प्रवाह मन समय को दोबारा पाना संभव नही है। जो समय के महत्व को समझता है, अवसर को जानता है, और उसका सार्थक उपयोग करता है, छन-छन के माध्यम आत्मधर्म का पालन करता है वही पंडित है। अंगेश्वरी पांडे में कभी न रोके जाने वाले समय प्रवाह को संसार की एक मात्र जाती मानव जाति को सतत आत्मधर्म ज्ञान देकर प्रभु प्राप्ति को जीवन लक्ष्य बनाने में स्वयं को समर्पित कर देने श्रोताओं को प्रेरित किया। जीवन की संक्षिप्ता को प्रकट करने वाले कबीर के दोहे काल करे सो आज कर की व्याख्या करते हुए उसमे छिपे अल्प जीवन के प्रत्येक छन का सार्थक उपयोग निरंतर कर बिना गवाये तत्पर रहने को धर्म के लिए समर्पित विचार बताया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से लक्ष्मण बाबा, नंद पांडा, राजू यादव, बबलू, पुनीत राम साहू, राजभान साहू, चंद्रकांत कोसरे, शिवचरण साहू, मुन्ना गंधर्व, मनोज, गुलाब, बाबुलाल, नोहर, सुनील, योगेश, मनसुखा, भीष्म, हेमंत, तोमन, सेउक, फुदुकराम, ढालूराम, देशुराम, नरसिंग, उमेश, झब्बू, छन्नू, शुकिराम, सुखउ, संभु, मिलन, रजऊ, रूपलाल समेत गांव के सभी गणमान्य नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here