Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news tips given to the students of class 10 in shishyam utai to prepare for the farewell annual exam | शिशुमं उतई में 10वीं के छात्रों को दी विदाई वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने दिए टिप्स


उतई के सरस्वती शिशु मंदिर उतई मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6वीं से 9वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस विदाई समारोह में शाला के प्राचार्य और अतिथियों ने सभी स्टूडेंट्स को एग्जाम में बेहतर तैयारी के टिप्स दिए। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर को संचालित करने वाली सर्वोदय संस्कार संस्था उतई के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, व्यवस्थापक माधो साहू, उपाध्यक्ष सोहन रिगरी, संयोजक द्वय रूपनारायण शर्मा, तुलुराम साहू के आतिथ्य मे संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देशभक्ति और हिंदी गानों के साथ वेस्टर्न गानों पर भी स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे अशोक अग्रवाल ने कहा कि ये विदाई नही है अपितु अपने जीवन के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छात्रों को खुले आकाश मे छोडने का यह मार्मिक अवसर है। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य ने शिक्षकों को कुम्हार की संज्ञा देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर फुग्गा फुलाओ, नड्डा खाओ, कुर्सी दौड़ का आयोजन भी किया गया।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here