Tuesday, July 1, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री ने सीधी में कहा, भ्रष्ट लोगों को नहीं छोड़ेंगे, कटनी के...

मुख्यमंत्री ने सीधी में कहा, भ्रष्ट लोगों को नहीं छोड़ेंगे, कटनी के तीन अफसरों को निलंबित किया

भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीधी के सब्जी मंडी के सामने खुर्द में आयोजित किया गया। यहां पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय बुनकरों द्वारा बनाए गए दरी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का कार्यक्रम कार्यक्रम नहीं है गरीबों की जिंदगी बदलने का दिन है। लोकतंत्र जनता के लिए है। लोकतंत्र को जनता का राज कहा है। जनता को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसकी व्यवस्था की गई है। 38 योजनाओं की पंचायत में शिविर लगाकर समाधान किया गया। अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। रीवा संभाग में 759778 आवेदन आए थे उनमें से 702845 अलग-अलग नाम जोड़ दिए गए हैं। सीधी में कलेक्टर से माइक पर मुख्यमंत्री ने किया सवाल, मामा आजकल भाषण नहीं देता सीधे सीधे बात करता है। मुख्यमंत्री के सवाल पर कलेक्टर ने दिया जवाब 151003 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 137003 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जनता को लाभ पहुंचाने का काम आजादी के बाद अब तक नहीं हुआ आज का दिन ऐसा ऐतिहासिक रहा है। जिले में 400 पंचायत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वीकृति दिए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वीकृत पत्र बाटेंगे। छत्रपति आमजन के हाथ में और उसका सीधा लाभ मिल जाए हमारी सोच है। भगवान खुश हो ना हो लेकिन गरीबों की पूजा करने से वक्त जरूर होते हैं। इनकी आंखों में साक्षात् नारायण दिखाई देते हैं। जनता ही जनार्दन है। मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा कि मुख्यमंत्री मंत्री और कर्मचारियों को ड्यूटी करना चाहिए कि नहीं, उन्होंने कहा कि जब अच्छा काम होता है तो मैं प्रशंसा करता हूं। उन्हें हम सम्मानित भी करते हैं। जहां गड़बड़ी होती है उसकी भी जानकारी होनी चाहिए। भ्रष्टाचार रिश्वत के बारे में भी जानने की कोशिश किया। उन्होंने जनता से अपने काम का समर्थन मांगा। मुख्यमंत्रियों से पेशा एक्ट कानून के बारे में अधिकार के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अद्भुत नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेश के कार्यकाल को भी याद किया और जनता से पूछा। टनल के बारे में बताया। सीधी से सिंगरौली के ठेकेदार बदल दिए गए हैं दूसरा ठेकेदार लाए हैं वह जल्दी कार्य को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री ने सिंचाई योजना के बारे में बताया, 0% ब्याज, कांग्रेस ने 2018 में कर्ज माफ करेंगे 10 दिन के अंदर, व्याज की गटरी कमलनाथ सरकार ने लोगों के सर पर रख दिया था उसे भाजपा सरकार माफ करेगी। सौभाग्य योजना की फिर से शुरुआत की जाएगी। रोटी कपड़ा मकान पढ़ाई दवाई और सिंचाई। फ्री राशन की योजना सबसे पहले शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सबके मकान नहीं बन जाते तब तक आवास आते रहेंगे यह भारतीय जनता पार्टी के सरकार का संकल्प है। इसमें पैसा खाने की सहायता तो नहीं आ रही है। जिला पंचायत में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। इस दुनिया में बड़े कलाकार प्राणी है किसी को पैसा दे मत देना। सीधे खाते में पैसा आएगा। कलेक्टर ने कहा कि शिकायत मिलने पर पांच जी आर एस को निकाला गया है। सस्पेंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेईमानों को नहीं छोड़ेंगे। मुझे किसी बात की चिंता नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलना चाहिए कि नहीं, जनता ने जवाब दिया हां यह अभियान चलना चाहिए। सीएमएस स्कूल के बारे में ग्रामीणों को बताया। 1520 गांव के बीच में एक सीएम राजे स्कूल बनेगा। स्कूल बनेगा 34 से 35 करोड़ की लागत का। खेल का मैदान स्मार्ट क्लास ऑनलाइन लाइब्रेरी और गांव से ले जाने वाले आने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सीधी में चार प्रस्तावित है 2000 से अधिक स्कूलों में छात्रों की संख्या है। मुख्यमंत्री ने कहा, सीधी जिले के मझौली विकासखंड के खजुरिया ग्राम पंचायत में 100 एकड़ जमीन पर गो अभ्यारण बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कटनी में बीके पटेल तहसीलदार मझौली, सुजीत मिश्रा, मानसिंह जनपद मझौली, मनरेगा अधिकारी की शिकायत मिली। तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।। जिला शिक्षा अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जरूरत पड़ेगी तो इनकी जांच भी की जाएगी। नायब तहसीलदार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। उन्होंने कहा, नशा नाश की जड़ है। हम अपने गांव में तय करें कि हम अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का काम करेंगे। यह काम आसान नहीं है, कठिन है। घर बर्बाद हो जाते हैं बहनों को बहुत परेशानियां होती हैं। अपने गांव को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे। इसके पहले विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, स्टेडियम की मांग की। विधायक ने कहा कि इसके पूर्व भी हमने यह सभी मांगे थे लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ आज मैं फिर इसको मांग रहा हूं। रीति पाठक सांसद ने विधायक केदारनाथ शुक्ला की मांगों का समर्थन किया। प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार बिजली पानी सड़क को लेकर अभूतपूर्व काम किया है। मैं गांव की रहने वाली हूं गांव में बिजली की बहुत परेशानियां होती थी। आज गांव में 24 घंटे बिजली मिल रही है। महिलाएं और बेटियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला और बेटियों के लिए लगातार सी योजनाएं चलाकर काम कर रही है। स्वरोजगार के क्षेत्र में हमने काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100