https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Sunday, December 28, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत हिरदाराम नगर को दिया नया तोहफा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत हिरदाराम नगर को दिया नया तोहफा

  • 23 करोड़ के एफओबी से खत्म होगी आवागमन की समस्या
  • रियायती प्रीमियम पर सिंधी विस्थापितों को पट्टे देने की कार्यवाही की जाएगी
  • मुख्यमंत्री ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का किया अनावरण
  • लाड़ली बहना योजना बदलेगी परिवारों की आर्थिक दशा
  • भौरी क्षेत्र में 195 करोड़ की लागत से आवासों के निर्माण का हुआ भूमि-पूजन
  • मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत हिरदाराम नगर में विकास यात्रा में अनके विकास कार्यों की घोषणा की

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता के कल्याण, मजबूत कानून-व्यवस्था और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यक्रमों का लाभ लोगों को मिले और उनकी जिंदगी में सुखद परिवर्तन आए। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना, निम्न- मध्यम वर्गीय और गरीब वर्ग की आर्थिक दशा को बदलने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री आज संत हिरदाराम नगर के शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यात्रा के दौरान लालघाटी से फंदा क्षेत्र तक शासकीय महाविद्यालय न होने की जानकारी प्राप्त होने पर संत हिरदाराम नगर क्षेत्र में अगले शिक्षण-सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अमर बलिदानी हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास यात्रा अंतर्गत संत हिरदाराम नगर में 218 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि भौरी क्षेत्र में आवासों के निर्माण से निर्धन वर्ग को रहने के लिए पक्के मकान मिलेंगे। संत हिरदाराम नगर में फाटक रोड पर 23 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाय ओवर निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन की कठिनाइयाँ दूर होंगी और नागरिकों के समय और ऊर्जा की बचत होगी।

शिविर लगा कर देंगे विस्थापितों को पट्टे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंधी विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। शिविर लगाकर पट्टे प्रदान करने के लिए विधिवत प्रीमियम की रियायती दरें निर्धारित की जा रही हैं। इसके अनुसार 150 वर्ग मीटर भूमि तक पूर्व में निर्धारित 5 प्रतिशत के स्थान पर एक प्रतिशत और 150 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक 10 प्रतिशत के स्थान पर दो प्रतिशत प्रीमियम पर पट्टा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में भी निर्धन वर्ग को भोजताल के केचमेंट क्षेत्र को छोड़ कर पट्टे प्रदान देने का कार्य किया जाएगा। श्री चौहान ने आमजन के बीच जाकर उन्हें संबोधित किया और आमजन संवाद भी किया।

हेमू कालाणी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत हिरदाराम नगर में अमर बलिदानी हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि 20 वर्ष से कम आयु में देश के लिए बलिदान देने वाले हेमू कालाणी श्रद्धा के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के पूजे जाने से राष्ट्रवासियों को राष्ट्र-प्रेम की प्रेरणा मिलती है। हेमू कालाणी देश की आजादी के लिए सिंध की पवित्र भूमि पर शहीद होकर युवाओं के लिए प्रेरणा-स्रोत बने। उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। संत हिरदाराम भी यहाँ सभी के लिए सम्मानीय हैं।

लाड़ली बहना योजना बदलेगी महिलाओं की आर्थिक दशा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में 5 मार्च से आवेदन प्रपत्र भरे जाएंगे। वार्ड, पंचायत, और ग्राम स्तर पर शिविर लगा कर बहनों के प्रपत्र भरवाए जाएंगे। योजना में निम्न, मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग की बहनों के खाते में हर महीने 1000 रूपए दिए जाएंगे। योजना का लाभ ढ़ाई लाख रूपए तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिला को प्राप्त होगा। किसान परिवारों को प्रधानमंत्री की ओर से 6 हजार और राज्य सरकार द्वारा 4 हजार रूपए दिए जा रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मेरे दिल की है। बहनों की आर्थिक हालत सुधर जाए, यही उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कहीं, किसी को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिविर लगा कर कार्य किया जाएगा। जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासन के लोग घर- घर जाएंगे। आवेदन-पत्रों का परीक्षण कर जून माह से बहनों के खातों में पैसा डालना शुरू कर दिया जाएगा।

हुजूर क्षेत्र में होंगे अनेक विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हुजूर क्षेत्र में भी अनेक विकास कार्यों को अंजाम मिलेगा। क्षेत्र में सभी जायज कार्यों को भी पूरा किया। घर-घर टोंटी से जल प्रदाय, हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई की व्यवस्था, आगामी 31 मार्च के बाद मदिरा के अहातों को बंद किए जाने, बेटियों और बहनों पर बुरी नजर रखने वालों और अपराधियों को कठोरतम सजा और विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का कार्य निरंतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक श्री रामेश्वर शर्मा हुजूर क्षेत्र में विकास कार्यों को अमल में लाने के लिए बधाई के पात्र हैं।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित हैं। वे संवेदनशील होकर अपने नेतृत्व में जो कार्य कर रहे हैं उससे इस क्षेत्र में ही नहीं पूरे प्रदेश में नागरिकों को अनेक सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। टेक्सटाईल मिल के लिए अचारपुरा में भूमि देने की पहल हुई है। अब आम जनता यह जान पा रही है कि विकास किसे कहते हैं। करोड़ों रूपए की योजनाएँ क्रियान्वित हो रही हैं। प्रदेश में बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और विवाह तक सहायता देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है।

विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आम जनता सरकार की आभारी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के हाथों निकट भविष्य में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण होना है। श्री शर्मा ने बताया कि साढ़े पाँच हजार आवासों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ है। संत हिरदाराम नगर के विस्तार की पहल हुई है। भौरी उप नगर बनेगा। आरओबी के निर्माण से किसी की दुकान नहीं उजड़ेगी। स्वतंत्रता के बाद अब तक ब्रिज नहीं बना था। चाहे संत हिरदाराम नगर की बात हो या ग्रामीण क्षेत्रों की, सभी जगह पेयजल, सिक्स लेन रोड, शहर को दो हिस्सों में विभाजित होने की समस्या से मुक्त करवाते हुए डबल डेकर फ्लाय ओवर का निर्माण, शैक्षणिक सुविधाओं का विकास और यातायात सुगम बनाने के कार्य किए जा रहे हैं।

आज प्रारंभ हुए विकास कार्य

संत हिरदाराम नगर में आज शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा के अनावरण के अलावा जिन कार्यों की शुरूआत हुई, उनमें भौरी में 195 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का भूमि-पूजन और 23 करोड़ रुपए की लागत से फाटक रोड पर बनने वाले फ्लाय ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है। फ्लाय ओवर कालका चौराहा से थ्री ईएमई सेंटर तक बनेगा। इसकी लंबाई 765 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। आरओबी इसी वर्ष बन कर तैयार होगा। कार्यक्रम में डॉ. धर्मेंद्र, श्री सुमित पचौरी, श्री किशन सूर्यवंशी, श्री सुशील वासवानी, श्री राजेश हिंगोरानी, श्री विष्णु गेहानी, श्री साबू रीझवानी, श्री बसंत चेलानी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, जन-प्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शुरूआत कन्या-पूजन से हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पाहार से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam