नई दिल्ली: अमेरिका-चीन के बीच जारी व्यापारिक और राजनयिक तनाव के बीच एक बड़ी खबर है. चीन इस साल के आखिर तक यूरोपीय संघ के साथ निवेश समझौते को लागू कर सकता है, जिसके लिए जारी बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. दोनों तरफ के जानकार इस मामले में लंबे समय से सौदेबाजी कर रहे थे, जो इस साल के अंत तक अंजाम तक पहुंच जाएगी.
चीनी विदेश मंत्री ने दी जानकारी
यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले चीन के विदेश मंत्री वांग यि (Chinese Foreign Minister Wang Yi) ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने पेरिस में अपनी यात्रा के दौरान कहा कि चीन और यूरोपीय संघ के बीच चल रही बातचीत (China-EU Investment Deal) इस साल के आखिर तक अंजाम तक पहुंच जाएगी. उनका ये बयान अमेरिका-चीन में जारी राजनयिक तनातनी (Diplomatic Tension) के बीच आया है.
कई सालों से चल रही थी बातचीत: वांग यि
फ्रेंच इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस (French Institute for International Relations-IFRI) की तरफ से आयोजित सम्मेलन में वांग यि ने कहा कि इस समझौते को लेकर दोनों पक्षों में कई साल से बातचीत चल रही थी. जिससे दोनों ही पक्षों को फायदा होगा. ये समझौता पूरी दुनिया को शांति की तरफ ले जाएगा. इसे पूरा करने की जिम्मेदारी दोनों पक्षों की है.
सात साल से जारी थी बातचीत, वांग यि ने अंजाम तक पहुंचाया!
चीन-यूरोपीय संघ के बीच इस समझौते पर पिछले सात सालों से बातचीत चल रही थी. इसे सफल बनाने के लिए चीनी विदेश मंत्री वांग यि कई यूरोपीय देशों की राजधानियों का दौरा कर चुके हैं. वो हाल ही में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो भी गए थे, जहां उन्होंने नॉर्वे को नोबेल शांति पुरस्कारों की घोषणा से ठीक पहले चेतावनी भी दी थी कि नॉर्वे किसी हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक को ये सम्मान न दे.
यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष ने जून में दी थी चेतावनी
इस समझौते की व्यावहारिकता पर यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (European Commission President Ursula von der Leyen) ने जून में बड़ा बयान दिया था और कहा था कि ये डील ‘कठिन’ होने जा रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था, ‘हमें चीनी पक्ष की तरफ से और अधिक आशावादी होना होगा. ये बातचीत तभी मुकाम पर पहुंच सकती है, जब चीन अपनी तरफ से कुछ कदम आगे बढ़ाए.’
LIVE टीवी:

