Chirag Paswan taunts Nitish Kumar in gestures by calling PM Modi a thank you

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को थैंक्स कहकर इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर कसा तंज

पटना:

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान ने बिहार में कोरोनावायरस (COVID-19) की स्थिति की समीक्षा के लिए एक टीम भेजने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी धन्यवाद दिया. जबकि उनके सहयोगी और राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए का चेहरा बने नीतीश कुमार महामारी की रोकथाम के लिए कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं. ऐसे समय में चिराग पासवान के बयान से मुख्यमंत्री की और किरकिरी हो सकती है. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जिद के कारण नीतीश की पहले ही काफी आलोचना हुई है, जबकि राज्य में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. 

यह भी पढ़ें

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा, “बिहार में जिस प्रकार कोरोना ने अपने पैर पसारें है और जैसे विस्फोटक हालात बनते जा रहे थे यह बिहारियों के लिए यकीनन चिंता का विषय था जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार में केंद्र सरकार के तरफ से कोरोना से बचाव के लिए एक टीम भेजने का निर्णय लिए है जिससे हालात को क़ाबू में लाया जा सके.”

अपने अगले ट्वीट में चिराग ने बिहार में टीम भेजने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया. अपने अगले ट्वीट में चिराग ने लिखा, “कोरोना को बिहार में नियंत्रण में लाने के लिए व बिहारियों को इस महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने जो टीम बिहार भेजना निर्णय लिया है उसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्र सरकार को धन्यवाद.”


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here