Citizenship amendment Act may come into force from January: Kailash Vijayvargiya – जनवरी से लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून : कैलाश विजयवर्गीय

जनवरी से लागू हो सकता है नागरिकता संशोधन कानून : कैलाश विजयवर्गीय

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो).

बारासात (पश्चिम बंगाल):

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने शनिवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) अगले साल जनवरी से लागू हो सकता है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार शरणार्थियों के प्रति हमदर्दी नहीं रखती है. उत्तर 24 परगना जिले में ”आर नोय अन्याय” (अन्याय और नहीं) अभियान से इतर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ” हमें उम्मीद है कि सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी.”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ”केंद्र सरकार ने सीएए को ईमानदार नीयत से पड़ोसी देशों से हमारे देश आए उत्पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए पारित किया था.”

Newsbeep

विजयवर्गीय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के मंत्री फरहाद हाकिम ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल के लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है.

सीएए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here