CM का जुदा अंदाज: मामा शिवराज ने पखारे भांजियों के पांव, अपने हाथों से कराया भोजन

भोपाल: शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सीएम हाउस में कन्या पूजन कर भोजन कराया। सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने आमंत्रित बेटियों के पैर धुलाएं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने स्वयं कन्याओं को भोजन भी कराया।

शिवराज ने सपत्नीक कन्याओं को भोजन कराया

महानवमी के अवसर पर प्रदेशभर में कन्या भोजन और पूजन चल रहा है। राजधानी भोपाल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्याओं को भोजन कराया। हर साल की तरह इस साल भी सीएम हाउस पर नवरात्रि की महानवमी पर्व के अवसर पर कन्या भोज और पूजन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्याओं के पैर धोए। उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

शिवराज बोले- मैया सबका कल्याण करें

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘’महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी! आज पूरे देश और पूरे मध्यप्रदेश में अद्भुत आनंद के साथ माँ की पूजा और अर्चना हुई है। नवरात्रि का पावन पर्व उत्साह श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया है। 9 दिनों तक मां के भक्तों ने दिन और रात मां की सेवा की है।‘’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here