CM भूपेश का हेलीकाप्टर खराब… ओड़िसा से लौटने के दौरान रायगढ़ में टेक आफ में आयी खराबी… पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप… अब …

रायगढ़/रायपुर 31 दिसंबर 2019। रायगढ़ से एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उड़ान भरने के पहले खराब हो गया…जिसके बाद मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से रायपुर लौटना पड़ रहा है। ये पूरा वाकया उस वक्त का है, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उड़ीसा से वापस रायपुर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वापसी के दौरान रायगढ़ में रूकना था। ये कार्यक्रम पूर्व प्रस्तावित था, क्योंकि हेलीकाप्टर को यहां फ्यूल लेना था।

जिंदल हेलीपैड में हेलीकाप्टर की लैंडिंग करायी गयी थी। फ्यूल लेने के बाद जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर में सवार होकर वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे, तो हेलीकाप्टर में अचानक से तकनीकी खराबी आ गयी।

खराबी की वजह से हेलीकाप्टर को टेक आफ नहीं कराया जा सका। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क मार्ग से रायपुर लौटने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उस वक्त उनके बेटे और परिवार के सदस्य के अलावे ओएसडी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here