सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है. (File)
सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कृषि महाविद्यालय चेरवापारा बैकुण्ठपुर का नामकरण कोरिया कुमार डॉ. रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर करने की घोषणा की.
कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए लगभग 222 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया. राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 61 हितग्राहियों को 3 करोड़ 23 लाख रूपए की सहायता राशि और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने जिले के प्रवास के दौरान जिले के सोनहट विकासखण्ड के ग्राम घुघरा में 40 लाख 19 हजार रूपए और ग्राम पुसला में 22 लाख 84 हजार रूपए की लागत से निर्मित मल्टीयूटीलिटी सेंटर का लोकार्पण किया. सीएम बघेल ने सोनहत विकासखण्ड के ग्राम बसवाही में लगभग 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सह-राशन दुकान का लोकार्पण भी किया.
ये भी पढ़ें: कोटा में बच्चों की मौत का मामला: मानवाधिकार आयोग करेगी जांच, 15 दिन में देगी रिपोर्ट
सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयानबंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले पर अब राजनीति जोरों पर हो रही है. इस मुद्दे पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम बघेल ने इशारों में विपक्ष और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है.
शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी होती है. ममता बनर्जी उसे देख रही हैं. इशारों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए सीएम बघेल ने कहा कि जिन्होंने 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद है.

