पन्ना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना के होमगार्ड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹184.83 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 35 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹210 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


