छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव, कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता,104 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, डॉक्टर मोहन यादव ने चंदन गांव से रोड शो प्रारंभ किया, जिनका जगह-जगह फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।

कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने कहा कोई आज आया है, कोई कल आएगा साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सहित पार्षदों और जनपद सदस्य ने भाजपा की सदस्यता ली।

करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

मंच से सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा छिंदवाड़ा में ₹104 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसके बाद सीएम मोहन यादव ने मंच से कहा की “हम सब हैं भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल”किसी भी क्षेत्र में मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा… कोई भी योजना बंद नहीं होगी, लाड़ली लक्ष्मी सहित हमारी सभी योजनाएं चलती रहेंगी। मैं आपको यह भी आश्वासन देता हूं कि संकल्प पत्र की प्रत्येक घोषणा को हम अक्षरशः पूरा करेंगे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और देश निरंतर प्रगति कर रहा है…दुनिया की कोई ताकत छिंदवाड़ा के साथ ही प्रदेश का विकास करने से हमें नहीं रोक सकती है :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here