हर खेत तक बिजली, हर खेत तक पानी पहुंचेगा, CM ने लांच की ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’

CM Krishak Mitra Yojana
CM Krishak Mitra Yojana
  • कमल नाथ ने जो योजना बंद की थी, उसे आज फिर शुरू कर रहा हूं : शिवराज
  • हर खेत तक पहुंचेगी बिजली, हर खेत को मिलेगा पानी : शिवराज
  • किसानों का कल्याण ही भाजपा सरकार का ध्येय : शिवराज*
  • कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में योजना की हितग्राही महिला किसान का सीएम ने भरा फॉर्म


भोपाल। मध्य प्रदेश में जब कुछ दिनों के लिए कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उन्होंने हमारे द्वारा शुरू की गई एक योजना बंद कर दी थी, आज हम फिर उस योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। किसान केवल अन्नदाता नहीं, हमारे प्राणदाता भी हैं। किसानों की अथक मेहनत और परिश्रम से मध्यप्रदेश ने कृषि के क्षेत्र में कई नये रिकॉर्ड स्थापित किये हैं। किसानों का कल्याण एवं उत्थान ही मेरे जीवन का ध्येय है। ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ (Mukhyamantri Krishak Mitra Yojna) के माध्यम से न केवल किसानों के खेत तक बिजली और पानी पहुंचेगा, बल्कि किसान भी समृद्ध होंगे। किसानों की समृद्धि से ही मध्यप्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रत्येक किसान समृद्ध और खुशहाल हो, यही हमारा प्रयास भी है और संकल्प भी। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Mukhyamantri Krishak Mitra Yojna) ने ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे।
हरदा की किसान का भरा फॉर्म
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना’ के तहत हरदा जिले की किसान नमिता का ऑनलाइन फार्म भरवाकर औपचारिक शुभारंभ किया।

mukhya Mantri Krishak Mitra Yojna Launch


ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन हॉर्स पॉवर या अधिक क्षमता के स्थायी पंप कनेक्शन के लिए 11 के.वी. लाइन का विस्तार हमारी सरकार करेगी और इसके लिए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किये जाएंगे।
अल्प बारिश से हुई नुकसानी की भरपाई होगी : शिवराज
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कहीं—कहीं अल्प बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन चिंता न करें, मैंने सर्वे के निर्देश दे दिये हैं। अगर नुकसान हुआ है, तो उसकी भरपाई भी की जाएगी।
राजा, नवाब और कांग्रेस को भाजपा ने छोड़ा पीछे : सीएम
सीएम ने कहा कि राजा, नवाब और कांग्रेस ने मिलकर प्रदेश में कुल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की थी। लेकिन हमारी भाजपा सरकार ने अब तक अकेले 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की और अब 65 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता करने का हमारा लक्ष्य है।
कई गुना बढ़ा बिजली उत्पादन : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक समय था जबकि मध्य प्रदेश में बिजली का कुल उत्पांदन 2900 मे‍गावॉट हुआ करता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर हमने 29000 मेगावॉट किया है।
शून्य प्रतिशत पर ब्याज दे रहे हैं : सीएम
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने का भी काम किया। किसानों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रदेश के अन्न के भंडार भर दिये।
क्या है ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र’ योजना
मध्य प्रदेश में किसानों को स्थाई कृषि पम्प कनेक्शन देने के लिये ‘मुख्यमंत्री कृषक मित्र’ योजना शुरू की गई है। योजना के तहत 3 हॉर्स पॉवर या अधिक क्षमता के स्थाई पम्प कनेक्शन के लिये 200 मीटर तक की दूरी के 11 के.व्ही. लाइन के विस्तार, वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार कार्य शामिल हैं। समस्त सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कम्पनी करेगी। इस कार्य का 50 प्रतिशत व्यय शासन द्वारा और 50 प्रतिशत किसान या किसान समूह द्वारा वहन किया जायेगा। योजना के पहले वर्ष में 10 हजार पम्प के लिये लक्ष्य रखा गया है। योजना 2 वर्ष तक प्रभावशील रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here