भोपाल में CM मोहन और VD शर्मा ने अटल पथ पर किया योग, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

भोपाल, 21 जून 2025: आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अटल पथ पर आयोजित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक साथ योग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज से रातें बड़ी होनी शुरू हो जाएंगी और जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, दुनिया भारत के ज्ञान को जान रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, योग प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here