मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात आई, तब कांग्रेस की महिला नेता और उनके सहयोगी इसका विरोध करने के लिए एकजुट हो गए।मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि “जब महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात आई, तो कांग्रेस की नेत्री और उनके सभी साथी विरोध में एकजुट हो गए। इन सभी ने मिलकर हमारी बहनों के हक पर डाका डाला है।”सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाया है।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का मुद्दा बता रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।


