मैहर पहुचे सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर किया जुबानी हमला।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एक दिवसीय दौरे पर मैहर जिले के अमरपाटन पहुंचे जहां पर रामनगर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मौजूद सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को जिताने की अपील की है मंच में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और पाकिस्तान पर जुबानी हमला बोला है डॉक्टर यादव ने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार रहती थी तो पाकिस्तान आए दिन हमला करता था आज पाकिस्तान की पटाखा फोड़ने की भी औकात नहीं है यह 56 इंच वाले मोदी जी की ही देन है और यह मोदी जी के रहने पर ही संभव है इसलिए फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प हम सबको लेना है इसके साथ ही राहुल गांधी पर बयान बाजी करते हुए मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी राम के विरोधी है और ऐसे राम विरोधियों को भारत में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है 500 सालों बाद जब भगवान राम अयोध्या में विराजमान हुए तब इनको बर्दाश्त नहीं हुआ और यह हमेशा राम के विरोध की ही राजनीति करते आए हैं वहीं राहुल गांधी का सपना दौरा रद्द होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी को पता है कि यहां मोदी की हवा चल रही है इसलिए कांग्रेस झूठी बात फैल रही है और उनके आने से भी कुछ होने वाला नहीं है आप भी सुनिए क्या कुछ कहा डॉक्टर मोहन यादव ने।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240422-WA0024.mp4

बाईट – मोहन यादव , सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here