मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुवाहाटी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन और पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में राष्ट्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और मध्य प्रदेश तथा असम की निरंतर उन्नति के लिए कामना की। मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारियों ने सीएम डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया।