राजा रघुवंशी हत्याकांड पर CM मोहन यादव का बयान: भारतीय नारी के त्याग और मातृत्व को सराहा

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय माताओं और बहनों के त्याग और समर्पण की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए, अपने सारे कष्टों को सहते हुए खुद को दांव पर लगा देती है। वे परिवार के हर सदस्य की खुशियों की कामना करती हैं, जो दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलता।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जहां दुनिया में लोग एक या दो शादियां करते हैं, और अब तो शादी करने से भी डरते हैं, वहीं हमारे यहां तो माता-बहनों के साथ सात जन्मों के रिश्ते का संकल्प लेकर विवाह संस्कार संपन्न होते हैं। उन्होंने सती सावित्री और सती अनसूया का उदाहरण देते हुए कहा कि पति के सुहाग की कामना करने वाली सती सावित्री जैसी महान नारियों का यह देश है। मां गंगा और मां नर्मदा के आशीर्वाद से हजारों सालों से हमारी गौरवशाली संस्कृति चली आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वे सती अनसूया के स्थान से ज्यादा दूर नहीं हैं, उनका स्थान भी पास ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here