https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Monday, December 15, 2025
HomeBreaking Newsसीएम शिवराज ने 36 दिनों में 165 से भी ज्यादा विधानसभाओं में...

सीएम शिवराज ने 36 दिनों में 165 से भी ज्यादा विधानसभाओं में जनसभा करके रचा कीर्तिमान

  • ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों का बनाएं MP,  सभी 230 बीजेपी प्रत्याशियों को जिताएं
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों संग मनाया भाईदूज
  • बहनों ने भैया शिवराज को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर दिया जीत का आशीर्वाद
  • सीएम ने किया बड़ा ऐलान
  • हर वर्ष 50 हजार सरकारी नौकरी, प्रत्येक परिवार को एक रोजगार मिलेगा
  • न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों को मिलेगा अधिक से अधिक फायदा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले बुधवार को प्रचार का दौर थम गया। अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तूफानी दौरा करते हुए 11 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित भी किया। 9 अक्टूबर से लागू आदर्श आचार संहिता से लेकर अब तक 36 दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 165 से भी ज्यादा विधानसभाओं में जनसभा करके एक कीर्तिमान रच दिया।
मुख्यमंत्री ने भोपाल के कोलार से प्रदेश वासियों को संबोधित करते हुए सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। 
*कांग्रेस ने जो वादे किए वह पूरे नहीं किया*
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका दोनों बाई-बहन रोज झूठ बोलते हैं। इन्होंने कहा था किसानों का कर्जमाफ कर देंगे, लेकिन कर्जमाफी तो दूर उल्टा किसानों को डिफाल्टर बना दिया। इन्होंने कहा था कि, बेरोजगारों को भत्ता देंगे, लेकिन एक धेला नहीं दिया। इन्होंने कहा था कि, हम हम समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे लेकिन नहीं दिया। एक भी वादा पूरा नहीं किया। ये इतने बड़े झूठे हैं कि चुनाव आयोग ने इन्हें नोटिस दिया है। ये झूठ की दुकान है इनके चक्कर में मत आना। अगर कांग्रेस भूल से भी आ गई तो सब खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं, लेकिन भाजपा यूनाइटेड है। कांग्रेस तुष्टीकरण करके केवल वोटों की राजनीति करती है।
*आज मोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है भारत*
सीएम शिवराज ने कहा कि ये मनमोहन सिंह जी का जमाना नहीं है, आज पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हम मोबाईल एक्सपोर्ट कर रहे हैं। मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया का जलवा है।भारतीय जनता पार्टी अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ कर अपनी सरकार बनाएगी। सीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन नफरत फैला रहा है, आपस में लड़ रहे हैं, कलह मची हुई है। और ये मैं नहीं, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि, कांग्रेस घटिया पार्टी है। दिग्विजय सिंह के पास और कुछ नहीं, वो हारने के बहाने खोजते हैं कभी ईवीएम पर आरोप लगाते हैं कभी दूसरी पार्टी पर, दिग्विजय जानते हैं कि वो हार रहे हैं।
*आदिवासियों की जमीन की तरफ कोई भी आंख उठाकर नहीं देख पाएगा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कई झूठी अफवाह फैला रही है। कांग्रेस के लोग कह रहें है कि, आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी। लेकिन मैं  कह रहा हूं, तुम्हारी जमीन की तरफ कोई उंगली भी उठाकर नहीं देख सकता है, जिन्हें पट्टा नहीं मिला है उनको भी पट्टा देकर मालिक बनाएंगे, भाजपा की सरकार सबसे पहले गरीबों के लिए है।
*कांग्रेस ने एक धेला नहीं दिया, उल्टे योजनाएं बंद कर दी*
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने तो आज तक धेला नहीं दिया। कांग्रेस की सरकार आई तो सवा साल में ही सभी योजनाएं बंद कर दी। बेटियों की शादी करके पैसे ही नहीं दियें, तीर्थ यात्रा बंद कर दी, संबल योजना बन्द कर दी, बच्चों की साईकिलें बंद कर दी, लैपटॉप देना बंद कर दिये, बहनों को मैं बेटा-बेटी के जन्म के पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार देता था वो भी बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो ये सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं पर ताला लगा देंगे।
*सीएम का नया ऐलान-*
*हर वर्ष 50 हजार सरकारी नौकरी, बुजुर्गों को 1500 पेंशन*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार हर वर्ष मध्य प्रदेश में 50 हजार सरकारी नौकरी देने का कार्य करेगी। अभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि हमें तो एक हजार ही वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी। प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देने का कार्य भी भाजपा की सरकार द्वारा किया जाएगा।
*लाड़ली लक्ष्मी को मिलेंगे 2 लाख रुपए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ 5वीं पास करके 6वीं में जाएंगी तो उन्हें 2 हजार नहीं बल्कि 5 हजार रूपए दिया जाएगा। 8वीं पढ़ कर 9 वीं में जाएगी तो 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार रुपए दिया जाएगा। 11वीं में 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए दिया जाएगा। 12वीं में 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दिया जाएगा। कॉलेज में अगर लाड़ली लक्ष्मी पढ़ेगी तो 20-20 दो किश्तों में 40 हजार रुपए देंगे। कुल 2 लाख रुपए देंगे।
*3100 रुपए क्विंटल धान, गेहूं 2700 रुपए क्विंटल खरीदेंगे*
सीएम ने कहा कि किसानों को 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। अब धान 3100 रूपए क्विंटल तो गेहूं 2700 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा।रोजगार के लिए प्रत्येक परिवार एक रोजगार हमारा संकल्प है। हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा ताकि आसानी से जीवन यापन कर सकें। रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये में ही दिया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को अब 1 लाख 20 हजार नहीं बल्कि पूरे 2 लाख मिलेंगे।
*भाईदूज पर लाड़ले शिवराज भैया पर लाड़ली बहनों ने लुटाया प्रेम*
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई विधानसभाओं में पहुंचे और जनता-जनार्दन से संवाद किया। सीएम शिवराज हर दिन लगभग 10 से 12 सभाएं कर रहें हैं। इतनी व्यस्तताओं के बाद भी शिवराज अपनी लाड़ली बहनों को कभी नहीं भूलते हैं। आज भाईदूज के पावन पर्व पर सभाओं में जाने से पहले शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ भाईदूज मनाया। इस दौरान श्री चौहान ने सभी बहनों को भाईदूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मेरी बहनों की जिन्दगी में सुख-समृद्धि रहे, खुशियां रहे इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूँगा। इस अवसर पर बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी, मिठाई खिलाई और उनपर फूलों की वर्षा की। सीएम शिवराज ने भी अपनी बहनों के पैर छूंकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाई-बहन के अटूट प्रेम का ये नज़ारा देखते ही बन रहा था।
*सीएम ने भगवान बिरसा के चरणों में किया प्रणाम*
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, बिरसा मुंडा धरती के आबा थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिए आंदोलन छेड़ा था। वो ऐसे वीर योद्धा थे जिनसे पूरी अंग्रेजी सेना थर-थर कापती थी। आदिवासियों की सेवा में पूरा जीवन लगाया। भारत माता को स्वतंत्र करवाने में उन्होंने अपना बलिदान भी दिया। ऐसे धरती के आबा बिरसा भगवान के चरणों में प्रणाम करता हूँ।  हम हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाते है। अब 3 दिसंबर के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस भी मनाया जाएगा।
*भाजपा को जिताने के लिए की अपील*
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 17 नवंबर को कमल की बटन दबाना है और भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नेरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है, और डबल इंजन की सरकार में हमने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की पात में लाकर खड़ा कर दिया है लेकिन और बेहतर विकास कर अपने प्रदेश को स्वर्णीम मध्यप्रदेश बनाना है, जिसके लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बेहद जरूरी है। इसलिए प्रदेश में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।    
*सीएम ने यहां की चुनावी सभा*
प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को भी शिवराज, भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर समेत 12 विधानसभाओं में जनता-जनार्दन के बीच पहुंचे और संवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam