अच्छी बारिश करवाने के लिए सीएम शिवराज ने महाकाल को ज्ञापित किया धन्यवाद

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम ने कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से ही प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। सीएम ने कहा कि सत्य है कि बाबा महाकाल के दरबार में कोई प्रार्थना खाली नहीं जाती हैं मध्यप्रदेश में बादल बरसे और खूब बरसे, यह महाकाल की कृपा ही तो है, सच्चे मन से की गयी प्रार्थना महाकाल हमेशा सुनते हैं। एक बार फिर महाकाल के दरबार में हूँ, प्रभु के चरणों में समर्पण के लिए, अपने मध्यप्रदेश की खुशहाली के लिए।

आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश में मानसूनी बारिश थम गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे थे और वहां पर रुद्राभिषेक किया था। उसके बाद से प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here