
- ऑर्गेनिक कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
- हेयर कंडीशनर – 2 चम्मच
- पानी- 1/2 गिलास
बनाने का तरीका
- गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं और उसमें आधा गिलास पानी डालें।
- फिर उसमें कॉफी पाउडर डालें और कुछ मिनट पका लें।
- फिर गैस बंद कर दें और कॉफी को ठंडी हो जाने दें।
- अब एक कटोरी में बालों की जरूरत के हिसाब से कंडीशनर लें और इसमें कॉफी मिलाएं।
- यदि आपके बाल लंबे हैं तो कॉफी और कंडीशनर की क्वॉन्टिटी को बढ़ा सकती हैं।
लगाने का तरीका

बालों में शैंपू करें और फिर उसमें से एक्सट्रा पानी निचोड़ें। फिर हाथ में कॉफी और कंडीशनर का मिश्रण लें और पूरे बालों पर एक-समान रूप से लगाएं। इसे अच्छी तरह से लगाने के लिए कंघी का भी उपयोग किया जा सकता है। फिर बालों में जूड़ा बांध लें जिससे कंडीशनर सूख जाए। 20 मिनट के बाद जब कंडीशनर सूख कर हार्ड हो जाए, तब बालों को सादे पानी से धो लें।
कितने समय तक बाल रहते हैं डाई

जिन लोगों ने कॉफी हेयर डाई का उपयोग किया है, उनके अनुसार बालों में डाई केवल एक सप्ताह या उससे कम समय तक रह सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी बार बाल धोते हैं। इसके अलावा एक बात यह भी जानें कि यह हेयर डाई काले बालों पर काम नहीं करती।
Source link


