Coffin maker becomes millionaire overnight after meteorite crashes in his house | छत फाड़कर घर में गिरा ऐसा काला पत्थर, ताबूत बनाने वाला रातों रात बन गया करोड़पति

नई दिल्ली: हिंदी में एक कहावत है कि ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पड़ फाड़ के देता है और यह कहावत एक इंडोनेशियाई (Indonesian) व्यक्ति के लिए सही साबित हो गई. ताबूत बनाने वाले एक शख्स के छत को फाड़कर घर में एक काला पत्थर गिरा और उसने उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया.

छत फाड़कर घर में गिरा उल्का पिंड
इंडोनेशिया (Indonesia) के सुमात्रा में रहने वाले जोशुआ हुतागलुंग अगस्त के महीने में अपने घर में काम कर रहे थे, तभी एक तेज धमाके ने उनके होश उड़ा दिए. उन्होंने जब देखा तो पाया के उनके घर के बरामदे की छत में छेद है और नीचे जमीन में 15 सेंटीमीटर तक अंदर एक काला पत्थर धंसा हुआ है. पहले उनको किसी की शरारत लगी. इसके बाद उन्होंने पत्थर को बाहर निकाला, जो गर्म था. बाद में उन्हें पता चला कि यह उल्का पिंड (Meteorite) है.

LIVE टीवी

4.8 अरब साल पुराना उल्का पिंड
उल्का पिंड (Meteorite) काफी कीमती था और यह करीब 4 अरब साल पुराना दुर्लभ प्रजाति का उल्का पिंड था. इसकी कीमत 645 पाउंड प्रति ग्राम है और उल्का पिंड का वजन 2.1 किलोग्राम था. अगर भारतीय रुपये में आंके तो यह करीब 10 करोड़ रुपये का होता है. जोशुआ ने उस समय फेसबुक पर वीडियो और फोटोज शेयर की थी, जिसके बाद काफी चर्चा हुई थी.

9.8 करोड़ में बेचा उल्का पिंड
अब जोशुआ हुतागलुंग ने उल्का पिंड को अमेरिकी विशेषज्ञ कलेक्टर जेरेड कॉलिन्स को बेच दिया है, जिसके बाद वह करोड़पति हो गए हैं. जोशुआ ने दुर्लभ पत्थर के लिए कितने पैसे मिले हैं, यह नहीं बताया, लेकिन संकेत दिया कि उन्होंने इसे 1 मिलियन पाउंड यानी करीब 9.8 करोड़ में बेचा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here