पुरी रथयात्रा में बिगड़ी स्थिति: गर्मी-उमस से 600 श्रद्धालु बीमार, 9 गंभीर; यात्रा रोकी गई

पुरी, ओडिशा: महाप्रभु जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा के दौरान भीषण गर्मी, अत्यधिक उमस और अनियंत्रित भीड़ के कारण शुक्रवार को 600 से अधिक श्रद्धालु बीमार पड़ गए। घुटन और चक्कर आने की शिकायत के बाद कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना उस समय हुई जब भगवान बलभद्र का रथ ‘तलध्वज’ रास्ते में फंस गया, जिससे यात्रा करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक रुकी रही। रथ के अचानक रुकने से भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालु गर्मी और उमस का शिकार हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल रथयात्रा को रोक दिया है। जानकारी के अनुसार, यात्रा आज (शनिवार) सुबह फिर से शुरू होगी। यह घटना रथयात्रा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here