भोपाल: भोपाल में चर्चित राजेंद्र भारती मामले को लेकर कांग्रेस अब हाईकोर्ट पहुंच गई है, जहां आज इस मामले में सुनवाई होनी है। इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा पहले भी कई कांग्रेस नेताओं को जेल भेज चुकी है, लेकिन बाद में वे निर्दोष साबित हुए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “हिटलर के रास्ते पर चलने वाली सरकार” है और उसे लोकतंत्र पर कोई भरोसा नहीं है।राज्यसभा चुनाव पर बयानराज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ऐसे नेता को उम्मीदवार बनाना चाहिए, जिसका प्रदेश में मजबूत जनाधार हो। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय हाईकमान ही करेगा।क्रॉस वोटिंग पर चिंताक्रॉस वोटिंग के खतरे पर उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी विधायकों और नेताओं से लगातार चर्चा कर रहे हैं, ताकि पार्टी एकजुट रहे।किसानों के मुद्दे पर सरकार घिरीप्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और हाल ही में हुई ओलावृष्टि को लेकर भी डॉ गोविंद सिंह ने सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से करीब 20 जिलों में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और किसानों की हालत बेहद खराब है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब तक खरीदी के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर पाई है, साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त सहकारी समितियों को खरीदी केंद्र सौंप दिए गए हैं, जिससे किसानों को और परेशानी हो रही है।


