Monday, June 30, 2025
HomeBreaking Newsलाड़ली बहना योजना भी बंद कर सकती है कांग्रेस, कमल नाथ ने...

लाड़ली बहना योजना भी बंद कर सकती है कांग्रेस, कमल नाथ ने सरकार में आते ही कई योजनाएं की थी बंद

  • कमल नाथ ने आदिवासी बहनों को हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपये बंद करने का किया था महापाप
  • संबल का पैसा नहीं दिया था, तेंदुपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को हम मारा
  • कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान को महिमामंडित किया, हम आदिवासी जननायकों के स्मारक बनवा रहे हैं


प्रियंका जी और कमलनाथ जी सुन लीजिए हम आदिवासी भाई बहनों को सम्मान भी देंगे और सामान भी देंगे – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। वे कांग्रेस और कमल नाथ की कुनितियों को लगातार उजागर कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासियों के अपमान करने का आरोप लगाया। ​सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित किया, कभी आदिवासी जननायकों को सम्मानित नहीं किया। कांग्रेस सिर्फ एक एक खानदान के स्मारक बनवाए, जबकि हम आदिवासी जननायकों के स्मारक बनवा रहे हैं। जबलपुर में रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक बन रहा है। टंटया मामा का स्मारक बनाया है। आदिवासी जनजनायकों के गौरव को पुनर्स्थापित करने का काम हमने किया है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojna) भी बंद कर सकती है।
कमल नाथ ने बंद की थी कई योजनाएं : मुख्यमंत्री
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब आदिवासी बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये दिये जाते थे, संबल योजना से गरीबों को बल मिला था, आदिवासियों को जूते—चप्पल देते थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही यह सब बंद हो गया था। कांग्रेस ने सरकार में आते ही मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बैगा सहरिया भारिया बहनों को पैसे देना बंद कर दिया था।
बहनों से किया महापाप : सीएम
हमारी सरकार में बहनों को 1 हजार रुपये आहार अनुदान दिया जाता था, जिसे कमल नाथ ने बंद करने का पाप किया था। कमल नाथ ने गरीबों की संबल योजना बंद कर दी थी। आदिवासियों को जूते चप्पल देना बंद कर दिया था। जूते,चप्पल, पानी की कुप्पी, साड़ी देना बंद करी थी। अब हम आदिवासियों के पांव में जूते चप्पल पहना रहे हैं तो उनके कलेजे में तकलीफ हो रही है।


गरीबों के विरोध में रही कांग्रेस : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ​शिवराज ने कहा कि कांग्रेस और कमल नाथ हमेशा गरीब विरोधी रहे हैं, बहनों के विरोधी रहे हैं। कमल नाथ आदिवासियों के विरोधी रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी और कमल नाथ से कहा कि आप सुन लें हम आदिवासी भाई बहनों को सम्मान भी देंगे और सामान भी देंगे।
जनजातीय नायकों को नहीं दिया सम्मान : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है। यह कांग्रेस थी जिसने कभी आदिवासी जननायकों को सम्मान नहीं दिया। टंट्या मामा हो, भीमा नायक हो, रघुनाथ शाह, शंकर शाह हो, रानी दुर्गावती हो, बिरसा भगवान हो हम स्मारक बना रहे हैं। कांग्रेस ने केवल अपने नेताओं के एक खानदान के स्मारक बनाए हैं।

शिवराज के आरोप, कमल नाथ ने बंद की थी यह योजनाएं

  • संबल योजना बंद की थी, गरीबों की असमय मौत् पर मिलने वाले लाखों रुपये बंद किये
  • तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई बहनों को जूते-चप्पल देना बंद किया था
  • हैं।
  • जनजातीय बहनों को 1 हजार रुपये महीने का आहार अनुदान बंद कर दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100