Tuesday, July 1, 2025
HomeBreaking Newsठेके पर है कांग्रेस, उनके पास विकास का विजन ही नहीं, मध्य...

ठेके पर है कांग्रेस, उनके पास विकास का विजन ही नहीं, मध्य प्रदेश है विकास के विजन का केंद्र : नरेंद्र मोदी


भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, कांग्रेस पर लगाई आरोपों की बौछार

  • अर्बन नक्सलियों ने संभाला ठेका, वे ही नारे लिख रहे, नीति तक बना रहे : मोदी
  • कांग्रेस जंग लगा लोहा है जो खत्म हो रहा है : पीएम
  • युवा अपने माता—पिता से पूछें— 20 साल पहले मध्य प्रदेश में कितना कुशासन था : मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश भाजपा को बताया विकास के विजन का केंद्र

भोपाल। कांग्रेस जंग लगा वह लोहा है जो बारिश में रखे—रखे खत्म हो जाता है, बेईमान और भ्रष्ट नीयत कांग्रेस नेताओं को अच्छे काम करने से रोकती थी। आजादी के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू (Bimaru MP) बना दिया। करीब 20 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार है, यहां विकास की झलक दिखाई देती है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ (Karyakarta Mahakumbha Bhopal) के दौरान कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के विकास के विजन का महत्वपूर्ण केन्द्र है। भाजपा के साथ देश के इस दिल मध्य प्रदेश का जुड़ाव रहा है। मोदी का मिजाज भी, मेहनत भी और मिशन भी अलग है। मेरे लिए देश और देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं अभावों में रहा हूँ, लेकिन अपने देश को अभावों में नहीं रहने दूँगा। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो गारंटी जमीन पर उतरती है, घर-घर पहुंचती है। मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए आने वाले साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। कार्यकर्ता महाकुम्भ में ये जनसैलाब यह बताता है कि भाजपा नई ऊर्जा से भरी हुई है।
युवाओं ने नहीं देखा बीमारू प्रदेश : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोट करने वाले मध्य प्रदेश के युवा वोटर्स (youth Voters In MP) से कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो गए हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, वो बुराइयां देखी नहीं है। एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया था। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़कें, अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और गरीब नहीं देखा। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने मध्य प्रदेश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य किया है, यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। आने वाला चुनाव बहुत अहम है, हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगो ने बनाया है, वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं। हम अपने आसपास देख रहे हैं, जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कैसे ये बर्बादी लाए, महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही अपना नंबर 1 काम बना दिया।

Prime Minister Narendra Modi’s address at Bhopal Workers’ Mahakumbh


कांग्रेस के लिए टूरिज्म है गरीब : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीबों का जीवन मायने नहीं रखता, इनके लिए गरीब का जीवन एडवेंचर टूरिज्म (Adventure Tourism) है, गरीब की बस्ती पिकनिक मानने की लोकेशन है, किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान बन गया है।
30 साल से पारित नहीं होने दिया अधिनियम : पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी वो पूरी हो गई है। कुछ समय पहले संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) लागू कर महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम बिल का समर्थन खट्टे मन से किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने 30 सालों तक इस बिल को पारित नहीं होने दिया। अब जब मजबूरी में उंगली उठानी पड़ी तो कह रहे हैं, ये क्यों नहीं है, वो क्यों नहीं है। उन्हें इस बिल का समर्थन इसलिए करना पड़ा क्योंकि मेरी माताएं-बहनें जाग गई हैं।
50 वर्षों में नहीं हटाई गरीबी, हमने ​कर दिखाया : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? भाजपा सरकार के साल में ही देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। वंचितों को वरीयता की जो गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो रखे-रखे खत्म हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा। कांग्रेस ने देश के लोगों को अभाव में जीने के लिए मजबूर किया। रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आने वाली पीढ़ियां यह दर्द न झेलें इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

Prime Minister Narendra Modi’s address at Bhopal Workers’ Mahakumbh


प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया : पीएम
कांग्रेस में फैले वंशवाद पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में ही जुटी रही। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया था।
ठेके पर है कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों को मिला ठेका : मोदी
मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब नेता नहीं चला रहे हैं, कांग्रेस अब ऐसी कंपनी बन गई है जो नारों से लेकर ​नीतियां तक आउटसोर्स कर रही है। यह ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है, इसलिए कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है, कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं।
कांग्रेस को विकास नहीं पसंद : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा आज आधुनिक सड़कें, चौड़े हाई-वे और एक्सप्रेस-वे बना रही है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को ये भी नहीं पच रहा है। भाजपा ने नया भव्य संसद भवन बनाया, जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को कुछ भी पसंद नहीं आता।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के कंधों पर जताया भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता के पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें विधानसभा ही नहीं बल्कि हर बूथ जीतना है, हर बूथ पर लोगों का विश्वास जीतना है। बूथ का हर कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार है। उसकी पहचान कमल है, उसकी शान कमल है और उसका निशान भी कमल है। इसलिए आगामी चुनाव में हर कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है, मुझे आपके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुम्भ, महासंकल्प बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है। ये दिखाता है भाजपा नई ऊर्जा से भरी हुई है। यह दिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का हौसला बुलंद है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के निर्णयों की सरहना की

मोदी है तो मुमकिन है : सीएम


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गणेश चतुर्थी पर नई संसद प्रारंभ की और पहले दिन ही महिला वंदन अधिनियम कानून बनाकर बहनों को 35 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। मोदी है तो मुमकिन है, असंभव को संभव बनाने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मध्य प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन करता हूूं। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग और जी—20 के शानदार आयोजन करने वाले मोदी जी भारत के लिए वरदान हैं। शिवराज ने कहा कि भगवान किसी—किसी को जमीन में अच्छे कार्य करने के लिए भेजता है, मोदी जी इसलिए ही आये हैं, मोदी जी के नेतृत्व में हम दिव्य और भव्य भारत का निर्माण होते देखेंगे।


डबल इंजन की सरकार में हुआ विकास : शिवराज सिंह चौहान
सीएम शिवराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। यह चमत्कार मोदी के नेतृत्व में ही हो पाया है। मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड, 44 लाख मकान, 5 करोड़ से ज्यादा घर बनाकर दिये, 1 करोड़ 32 लाख बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ देकर उन्हें सशक्त बनाया है।
दूध की लाज रखना है, बूथ जिताना है: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, आने वाले पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नंबर1 राज्य मध्य प्रदेश को बनाएंगे चुनाव में दो महीना शेष है, सभी कार्यकर्ता भाई बहन यह समय पार्टी को दे दिजिए, भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से मध्य प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी। मां अपने बेटा—बेटी से कहती है कि मेरे दूध की लाज रखना। भारतीय जनता पार्टी हम कार्यकर्ताओं की मां है, पार्टी कह रही है मेरे दूध की लाज रखना, अपना बूथ जिताना, ताकि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाए।


10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने का दावा
जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के बाद दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर सोमवार को आयो​जित इस कार्यकर्ता महाकुंभ में मध्य प्रदेश के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता आए थे। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटे थे। इस सम्मेलन में आए प्रधानमंत्री सभा स्थल तक खुली जीप में आए, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100