Congress leader Navjot Singh Sidhu has met Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi  – CM अमरिंदर से मतभेदों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू की सोनिया-प्रियंका गांधी से मुलाकात, पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चर्चा

खास बातें

  1. सोनिया और प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू
  2. पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चर्चा
  3. सिद्धू के आप में शामिल होने की लगाई जा रही थीं अटकलें

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से चल रही लंबी खींचतान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. सिद्धू ने मंगलवार को प्रियंका गांधी से मिलने के बाद बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में होने के बावजूद सिद्धू हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव से दूर रहे थे. 

सिद्धू ने बयान में कहा, “पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से 25 फरवरी 2020 को 40 मिनट उनके घर पर मुलाकात की. अगले दिन (26 फरवरी) कांग्रेस अध्यक्ष एवं महासचिव से 10 जनपथ पर एक घंटे से ज्यादा मुलाकात हुई.”

क्या AAP में शामिल हो रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू? पार्टी सांसद भगवंत मान ने दिया यह जवाब

उन्होंने कहा, “मैंने सोनिया और प्रियंका गांधी से मिलकर पंजाब की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया. इसके साथ ही पंजाब के पुनरुत्थान की रूपरेखा साझा की, जिससे पंजाब अपना पुराना गौरव प्राप्त कर सकता है. यह वही रूपरेखा है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के रूप में कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में पिछले कई सालों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के सामने रखा है.”

करतारपुर कॉरिडोर पर सिद्धू के बयान को लेकर संबित पात्रा ने जताई आपत्ति, कहा- सोनिया गांधी देश से मांगे माफी

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने अपना मंत्रालय बदले जाने के बाद पंजाब सरकार से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच, हाल में सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. इस पर आप नेता और पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान ने कहा था कि इस बारे में उनसे अभी कोई ‘आधिकारिक स्तर’ की वार्ता नहीं हुई है. मान ने हालांकि कहा कि बिना किसी व्यक्तिगत हित के जो लोग राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं उन सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं.   

टिप्पणियां

वीडियो: करतारपुर में श्रद्धालुओं से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

    


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here