दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दतिया के मोटल होटल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।दतिया के मोटल होटल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, सांसद अशोक सिंह, जिला संगठन प्रभारी राम-लखन दंडौतिया और विधानसभा प्रभारी दशरथ गुर्जर मौजूद रहेंगे।उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस इस सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी है। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव अभियान की रूपरेखा पर भी चर्चा होने की संभावना है।


