https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, December 26, 2025
HomeBreaking Newsकांग्रेस का वादा आज भी है अधूरा, फिर बना लिया झूठे वचनों...

कांग्रेस का वादा आज भी है अधूरा, फिर बना लिया झूठे वचनों का पहाड़

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस शासित राज्यों में वादा पूरे न करने का लगाया आरोप

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे वर्ष 2018 की भांति ही ‘वचन पत्र’ नाम दिया गया है। वचन पत्र में कई लुभावनी घोषणाएं की गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो सभी वचन पूरे किये जाएंगे। इस पर भारतीय जतना पार्टी ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस की पुरानी आदत है, वादा करती है और निभाती नहीं है। यही झूठ अब फिर कांग्रेस और कमल नाथ बोल रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस की उन योजनाओं को गिनाया है, जो उसने कई राज्यों में की थी, लेकिन सरकार बनते ही कोई भी वचन पूरे नहीं किये।

  1. हिमाचल में नहीं निभाया वचन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार का वादा किया था जो आज तक अधूरा है।

  1. शराबबंदी की जगह शराब की होम डिलीवरी

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। प्रदेश आज भी शराबबंदी का वादा पूरा होने की राह तक रहा है।

  1. महिलाओं से ‘नियम एवं शर्तें लागू’ का रचा खेल

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार शब्दों के साथ खेल गई। कुछ महिलाओं को छोड़कर प्रदेश की लाखों महिलाएं आज भी इन ₹1500 का इंतजार कर रही हैं।

  1. आदिवासियों से छल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासियों को छलते हुए उनका बोनस तक डकार गई। आदिवासी भाई-बहन आज भी कांग्रेस द्वारा बोनस के वादे के पूरा होने की उम्मीद में बैठे हैं।

  1. पक्के आशियाने का सपना अधूरा

छतीसगढ़ में गरीबों के घर निर्माण में टैक्स को आधा करने वादा कांग्रेस सरकार ने किया था, जो आज भी अधूरा है। न जानें कब गरीबों के कच्चे मकान की छत से पानी टपकना बंद होगा।

  1. ‘महतारी सम्मान’ नहीं, महिलाओं पर अत्याचार

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं को हर महीनें 500 रुपए ‘महतारी सम्मान’ देने का वादा किया था, लेकिन प्रदेश में उन्हें केवल अत्याचार और अपमान ही मिल रहा है।

  1. नहीं भूलेगा राजस्थान का युवा

राजस्थान में हर वर्ग पर कुठाराघात करने वाली कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता का झूठा वादा कर युवाओं के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है।

  1. कहां है माता-बहनों की सिलाई मशीन?

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 10-10 सिलाई मशीन देने का वादा कांग्रेस ने कभी पूरा नहीं किया।

  1. ठगा गया अन्नदाता

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने पहले किसानों से कर्जमाफी का वादा किया और फिर सत्ता में आते ही अन्नदाता को तीन रंगों के फार्म में उलझा दिया। इस झूठे वादे ने प्रदेश के लाखों किसानों को डिफॉल्टर बना दिया।

  1. युवाओं से फरेब

मध्य प्रदेश में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार युवाओं को भत्ता देने की बजाय उनसे बैंड बाजा बजवाने और ढोर चरवाने की फिराक में थी।

  1. जोर से लगा बिजली का करंट
    कर्नाटक में फ्री बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बिजली दो रुपए/यूनिट बढ़ा दी थी।

मध्य प्रदेश भाजपा ने कहा कि कुछ ऐसे ही ऐलान कमल नाथ ने मध्य प्रदेश के लिए किये हैं। यह वचन कभी पूरी नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam