
मुंबई:
Maharashtra Coronavirus Updates: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इससे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है. वहीं राज्य में अब तक 11,596 लोगों की जान इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में यहां 8348 नए मरीज सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,937 हो गई. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 144 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण के चलते हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,596 हो गई.
यह भी पढ़ें
बता दें कि भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 34,884 नए मामले आए. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10,38,716 पर पहुंच गया. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के अब तक कुल 10,38,716 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 34884 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 671 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, अब तक 653751 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
Source link

